लालकुआं। बिंदुखत्ता में मंगलवार रात घर की दुमंजिले की छत से फिसलकर युवक के सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार के ऊपर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार रोड निवासी वरिष्ठ व्यवसायी चंदन सैलाकोटी का 18 वर्षीय पुत्र हर्षित मंगलवार रात करीब 9:45 बजे घर की दुमंजिले की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। उसी समय सेंचुरी पेपर मिल में काम करने वाला नरेंद्र गोस्वामी साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। दुर्भाग्य से, गिरते हुए हर्षित ठीक नरेंद्र गोस्वामी के ऊपर आ गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाया और डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। चंदन सैलाकोटी ने बताया कि उनके बेटे हर्षित की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जबकि नरेंद्र गोस्वामी के पैरों में गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]