दोस्तों के साथ घूमने आया युवक डूबा नदी में, एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव किया बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां सौंग नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को SDRF टीम को सूचित किया गया था कि छिद्दरवाला में एक युवक ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक का नाम आफताब पुत्र श्री गुडडू, उम्र–19 ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई, उत्तरप्रदेश बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

इस दौरान SDRF टीम में हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार, दीपक जोशी, सुमित नेगी, कृष्ण सिंह एवं मातबर सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news SDRF recovered the dead body of the young man by conducting a search operation The young man who came to visit with friends drowned in the river Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More