फ्लाई ओवर से नीचे गिरने पर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर

किच्छा। पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र स्थित फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक किच्छा स्थित ससुराल से भोजीपुरा घर वापस लौट रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलसाना चौधरी, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, यूपी निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर भोजीपुरा वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुलभट्टा थाना अंतर्गत स्थित फ्लाई ओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में विनोद कुमार नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विनोद की बाइक फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी हुई थी।अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक खड़ी करने के बाद फ्लाईओवर की दीवार पर बैठने के प्रयास में विनोद ऊंचाई से नीचे गिर गया होगा। गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस टीम ने इलाज के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक विनोद किच्छा के बंडिया स्थित ससुराल आया था और बाइक से वापस भोजीपुरा लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

परिजनों से जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि  मृतक विनोद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी भोजीपुरा से किच्छा पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kichcha news the police took the dead body and sent it to postmortem The youth died after falling down from the flyover US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More