शादी समारोह के दौरान बवाल में डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

​हल्द्वानी। यहां गौलापार क्षेत्र में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान डीजे संचालक और स्थानीय युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे खुशियों के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार देवलामल्ला निवासी उमेश चंद्र टम्टा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई शुभम के साथ कुछ युवकों ने पानी पीने को लेकर विवाद किया और उन पर जातिगत टिप्पणी की। कहा कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर चाकू से हमला किया गया और उनकी सोने की चेन सहित जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए गए। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने काठगोदाम थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

​वहीं दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी ने भी पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डीजे संचालक के समर्थक उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल का कहना है कि प्राथमिक जांच में जातिगत टिप्पणी या पानी पीने से रोकने जैसी बात की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि यह दो पक्षों के बीच उपजा आपसी विवाद और मारपीट का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की बारीकी से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news During the wedding ceremony Haldwani news there was a fierce fight between the DJ operator and the other party uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट शादी समारोह के दौरान बवाल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More