वर्दी पर लगा दाग, सुरक्षा के लिए नियत थानेदार ही फिराक में था पीड़िता की आबरू से खेलने को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव एवं पांच लाख की डिमांड के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह के खिलाफ एक महिला नेत्री ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मुखानी के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट से संपर्क किया। लेकिन तत्कालीन एसओ दीपक बिष्ट ने वर्दी का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता से इसके एवज में पांच लाख की डिमांड के साथ शारिरिक संबंध बनाने की डिमांड कर दी। पीड़िता ने इस दौरान मोबाइल पर सारी बातचीत रिकार्ड करने के साथ डीजीपी तक शिकायत कर दी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद न्यायालय ने पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी। न्यायालय में सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी तरुण साह को राजनीतिक व पुलिस संरक्षण प्राप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

बुधवार को एकलपीठ में सुनवाई के दौरान मामले के विवेचनाधिकारी व रामनगर सीओ बीएस भाकुनी ने अदालत को बताया कि दीपक बिष्ट के विरुद्ध मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट ने इस जवाब से असंतुष्ट होकर दो बजे तक पूरे रिकॉर्ड मांगे। जिसके उपरांत दो बजे सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में सरकार ने जानकारी दी कि मुखानी के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। जिसकी पुष्टि जिले के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा भी की गई है। अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। अभियोजन के अनुसार 26 अप्रैल को हल्द्वानी की महिला ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कहा कि उसे धमकाया जा रहा है। आरोपित उसे इंटरनेट मीडिया में बदनाम कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके पति बीमार हैं। जिनकी हर हफ्ते तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती हैं, बावजूद जब उसने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की तो एसएचओ ने उनको फोन कर बुलाया और इस तरह की डिमांड रखी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news only the police officer appointed for security was in a hurry to play with the victim's face There was a stain on the uniform Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More