अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म निभाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में फैला आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र के मर्चूला में एक शादी समारोह में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम के पास स्थित एक पुराने अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म निभाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किए जाते हैं, वहां शादी जैसे शुभ कार्य करना पूरी तरह अनुचित है। इस घटना ने न केवल सामाजिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर हो रही मनमानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

आरोप है कि कुछ रिसॉर्ट संचालक बिना प्रशासनिक अनुमति के सार्वजनिक स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।इसी कड़ी में मर्चूला की यह घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में नाराजगी पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार आबिद अली ने कहा है कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की गतिविधि बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिसॉर्ट संचालक से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

गौरतलब है कि राज्य सरकार उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रही है। लेकिन मर्चूला जैसी घटनाएं इस पहल की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इस पर नियंत्रण जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news anger among the people anger spread among the people As soon as the video of the Jaimala ceremony being performed at the funeral site went viral on social media Jaimala ceremony being performed at the funeral site uttarakhand news video goes viral on social media अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज लोगों में आक्रोश वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More