19 से 21 जनवरी तक विकासखण्ड धारी के  समस्त शासकीय, अशासकीय एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां विकासखण्ड धारी, ओखलकाण्डा एवं रामगढ़ क्षेत्रों में विगत दिनों से मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि तथा आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उक्त क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों तक पहुंचने हेतु बच्चों को सुनसान मार्गों, पगडंडियों एवं वन क्षेत्रों से होकर आवागमन करना पड़ता है,जिससे आंगनवाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों एवं विद्यालयी छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

बच्चों की जान–माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह आवश्यक समझा गया है कि अस्थायी रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित किया जाए।

अतः आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा जिला मजिस्ट्रेट को प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत विकासखण्ड धारी, ओखलकाण्डा एवं रामगढ़ में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 19.01.2026 से 21.01.2026 तक (03 दिवस) अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

यह आदेश छात्रों, आंगनवाड़ी बच्चों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। संबंधित कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि इस अवधि में बच्चों को किसी भी प्रकार से विद्यालय अथवा आंगनवाड़ी केन्द्रों में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस विभाग एवं आपदा प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की सतत समीक्षा की जाएगी। स्थिति सामान्य होने पर आगामी आदेश पृथक से निर्गत किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 19 से 21 जनवरी All government and Anganwadi centers in Dhari development block will remain closed from January 19th to 21st. Uttarakhand News and Anganwadi centers in Dhari development block. उत्तराखंड न्यूज Dhari news Holiday News January 19-21 nainital news private अवकाश न्यूज धारी न्यूज नैनीताल न्यूज विकासखण्ड धारी के  समस्त शासकीय व अशासकीय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More