विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सबसे मजबूत कदम है यह बजट – सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।यहां अमनदीप होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विजन से तैयार यह बजट ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सबसे मजबूत कदम है। यह बजट केवल अंकों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतिबिंब है।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बजट के समावेशी स्वरूप पर जोर देते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलेगा। कहा कि ग्रामीण विकास के लिए किए गए विशेष प्रावधानों से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और प्रोत्साहन से ग्रामीण युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर केंद्रित नीतियों का लाभ सीधे तौर पर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे तेजी से उभरते शहरों को मिलेगा। रेल और सड़क कनेक्टिविटी में निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, जिससे पर्यटन और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। मातृशक्ति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सीएम धामी ने बताया कि देश के हर जिले में महिला छात्रवास (वर्किंग वुमन हॉस्टल) खोलने की घोषणा एक क्रांतिकारी कदम है। इससे बेटियों को शिक्षा और रोजगार के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ने और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने से ‘नारी शक्ति’ की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही युवाओं के लिए ष्शिक्षा से रोजगार और उद्यमिताष् पर उच्च स्तरीय समिति का गठन उनके कौशल विकास में सहायक होगा। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और वन संपदा से समृद्ध राज्य के लिए बजट में ‘ग्रीन एनर्जी’ और ‘ग्रीन इकोनॉमी’ पर विशेष फोकस किया गया है। आयुष, फार्मा, हथकरघा और खादी जैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रें की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।उन्होंने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप उत्तराखंड के हितों का ध्यान रखने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्र को भेजे गए सुझावों और प्रस्तावों को इस बजट में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किया गया है, जो ‘सहकारी एवं सहयोगात्मक संघवाद’ का एक सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तराखंड को पर्यटन, निवेश और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

प्रेस वार्ता में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी, साकेत अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्य, महेश शर्मा, अनिल कपूर डब्बू, विनीत अग्रवाल, प्रदीप जलौटी, विधायक मोहन बिष्ट, दीपा दर्मवाल और आनंद सिंह दर्मवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM pushkar singh dhami Developed India-2047 goal Haldwani news This budget is the strongest step towards achieving the goal - CM This budget is the strongest step towards achieving the goal of Developed India-2047 - CM Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सबसे मजबूत कदम है यह बजट - सीएम धामी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More