यह सिर्फ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा नहीं वरन जन-जन की परिवर्तन यात्रा है – रावत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यह पहला अवसर था जब कांग्रेस ने शनिवार को हल्द्वानी में अपनी सियासी ताकत दिखायी। हालांकि इस दौरान कहीं न कहीं स्व. इंदिरा हृदयेश की कमी का अहसास भी कार्यकर्ताओं में देखने को मिला। कार्यक्रम को सम्बोधन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्व. इंदिरा जी के लिए एक मिनट का मौन भी सभी से रखवाया।

उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा लगभग दो बजे बाद विधानसभा लालकुआं में पहुंची। जहां बुद्ध बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में भाजपा की नाकामियों गिनाते हुए 2022 में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का संकल्प दोहराया। जिसके बाद देर सायं मंडी परिसर हल्द्वानी पहुंची। जहां से कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं उत्तराखंड के लोक नृत्य छोलिया धुन से स्वागत करते हुए भारी भीड़ के रूप में बाइक एवं चौपहिया वाहन सवारों एवं भाजपा शासन में रुकी हुई विकास योजनाओं, बेरोजगारी, महंगाई को दर्शाती झांकियों के साथ परिवर्तन यात्रा का रामलीला मैदान में समापन किया गया। इस दौरान भारी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया।  

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/04/50-people-took-membership-of-aap-under-the-leadership-of-samit-tikku/

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है बेरोजगारी बढ़ी है महिलाओं की सुरक्षा तार तार हुई है किसान मजदूर युवा बेरोजगार हर कोई  आहत है। यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ना होकर जन-जन की परिवर्तन यात्रा है और अब जनता कांग्रेस को सरकार बनाने का मन बना चुकी है उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे 2017 में बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह किया लेकिन सरकार में आते ही उसने उन वादों को पूरा नहीं किया उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आईएसबीटी का मार्ग प्रशस्त किया था, जिसका बजट भी स्वीकृत हो गया उसके बाद भी भाजपा सरकार ने उस कार्य पर रोक लगा दी है। रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर समेत तमाम अन्य विकास योजना जो कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत हुई थी उन पर भी भाजपा सरकार ने रोक लगाई है। कांग्रेस सरकार में आने के 6 महीने के अंदर ही रिक्त पदों पर भर्ती कर देगी इसके अलावा 10 फीसदी हर विभाग में ज्यादा बढ़ोतरी कर लोगों को नौकरी के अवसर प्रदान करेगी स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और जो लोग स्वरोजगार के अवसरों से वंचित हो जाएंगे उन्हें न्याययोजना लागू कर बेरोजगारी भत्ता दिलाने के साथ ही राज्य की जनता को 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

नेता के नेतृत्व में छाने का भी दिखा माहौल

अवसर जब शक्ति प्रदर्शन का हो तो भला कौन पीछे रहना चाहेगा। रथ सीमित पर रथ पर सवार होने की इच्छा शक्ति भला कौन नेता छोड़ देगा। लिहाजा नेता प्रतिपक्ष के साथ दीपक बलुटिया तो रैली की अगुवाई में राजनीती की पाठशाला के प्रशिक्षु अपनी उपस्थिति दिखाते दिखे।

मंच पर छाने की दिखी नेताओं की होड़

जैसे ही पूर्व सीएम रामलीला मैदान स्थित मंच पर पहुंचे छोटे से लेकर बड़े नेता मंच पर पहुंच गए। हालांकि मंच ब्यवस्था संभाल रहे ब्यवस्थाप समर्थकों को मंच खाली करने को कहते रहे, लेकिन चाहने वाले रावत जी के करीब ही डटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

परिवर्तन रैली में मुख्य रूप से पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,  विधायक हरीश धामी, करन मेहरा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर जीतराम, रंजीत रावत, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, काजी निजामुद्दीन, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, कांग्रेस पब्लिसिटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ललित जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, सरिता आर्या, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र सिंह खनवाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिजवाली, पूर्व राज्य मंत्री खजान गुड्डू पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया, पार्षद विनोद दानी, नेत्र बल्लभ जोशी, देवभूमी उद्योग ब्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मेन बॉडी नैनीताल राकेश बेलवाल, जगमोहन बगडवाल, मयंक भट्ट, त्रिलोक बनोली, आनंद सिंह अधिकारी, महेश शर्मा, पूर्व विधायक नारायण पाल, सौरभ भट्ट,चन्द्र शेखर कफलटीया, महानगर प्रवक्ता कौशलेंद्र भट्ट सहित समेत भारी संख्या में कांग्रेसी एवं जन सामान्य मौजूद रहा।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news pariwartan raili Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More