लालकुआं- कानपुर अनवरगंज के बीच आज से सप्ताह में चार दिन चलेगी यह विशेष ट्रेन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रेल प्रशासन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए लालकुआं- कानपुर अनवरगंज के बीच आज से सप्ताह में चार दिन विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन लालकुआं से 7 नवंबर से 29 दिसंबर और (कानपुर) से आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इससे कानपुर और बरेली आने-जाने वालों को फायदा होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

डीआरएम इज्जत नगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सात नवंबर से 05306 नंबर प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लालकुआं से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, दूसरे दिन बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, कायमगंज होकर सुबह 4:20 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से फतेहगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फतेहगढ़, कन्नौज में रुकेगी, सुबह 7:10 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंच जाएगी। वापसी में 05305 नंबर की ट्रेन अनवरगंज (कानपुर ) से 8 नवंबर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को सुबह 8:55 बजे प्रस्थान कर कन्नौज, फतेहगढ़ होकर 11:35 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद छूटकर निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकती हुई शाम छह बजे लालकुआं पहुंच जाएगी। इस गाड़ी में एसी तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ सहित 18 डिब्बे होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news This special train will run four days a week from today between Lalkuan-Kanpur Anwarganj Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More