गढीनेगी। सात दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत ही भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। श्री महाराज जी ने आज राजस्थान की ओर प्रस्थान किया।इस दौरान महाराज श्री की भी आँखों में आँसू दिखाई दिए।
भावुक होकर उन्होंने अपने गढीनेगी व उत्तराखण्ड प्रवास को अविस्मरणीय बताया। तथा सात दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के निर्विघ्न संपन्न होने में असंख्य भक्तों के साथ शासन व प्रशासन को भी धन्यवाद कहा। बिना किसी भेदभाव के रोज़ हज़ारों भक्त सम्मिलित हुए। उन्होंने देवभूमि व यहाँ के वासियों की प्रशंसा व महिमा का बखान करते हुए सभी का आवाहन किया कि कृपया सभी समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता , सद्भाव व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें तथा इस पवित्र भूमि की मर्यादाओं, मूल्यों, विरासतों व ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।सम्पूर्ण वातावरण बहुत ही भावुक होगया तथा सदगुरूदेव भगवान की जय, कामां के कन्हैया की जय, लाठी वाले भैय्या की जय, व श्री हरेश्वर महादेव की जय जयकार से गूंज उठा।
श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में परम पूज्य श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में महा शिवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सात दिवसीय आयोजन में लाखों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व वर्तमान सांसद अजय भट्ट, अनेक मंत्री, अनेक पूर्व मंत्री, अनेक विधायक व अनेक पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा व कांग्रेस के बड़ी संख्या में वरिष्ठ राजनेता, क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी विशाल भक्त समुदाय के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रसिद्ध भजन गायक टेकचंद शर्मा व अनेक भजन गायकों ने गुरु महिमा के भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए । क्षेत्र के सिख समुदाय के गणमान्य लोगों ने श्री महाराज जी को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । श्री महाराज जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को सम्मानित किया । प्रातः हरेश्वर महादेव महा अभिषेक दर्शनीय था। कई किलोमीटर लम्बी लाइन लगी अभिषेक के लिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]