तेज रफ्तार बाइक के ट्रक से टकराने में बाइक सवार तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। यहां कौसानी रोड पर रविवार सायं तेज रफ्तार बाइक के ट्रक से टकराने में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ओवरस्पीड में जारहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

दुर्घटना में अमित सिंह बिष्ट (28) पुत्र नंदन सिंह बिष्ट को सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि राजेंद्र सिंह मेहरा (29) पुत्र हीरा सिंह मेहरा के दोनों पैरों के बीच गंभीर चोट के साथ बायां पैर टूट गया है। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। जबकि तीसरे युवक सुरेश सिंह बिष्ट (27) पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident Update High-Speed ​​Bikers Collide with Truck; Two of the Three Riders in Critical Condition Someshwar/Almora News Three Youths Injured After High-Speed ​​Bike Collides with Truck; Two in Critical Condition uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार बाइक सवारो की ट्रक से टक्कर दुर्घटना न्यूज बाइक सवार तीन युवको में से दो की हालत गंभीर सोमेश्वर/अल्मोड़ा न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More