वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रताप नगर के लम्बगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुजार गांव के समीप 1 वाहन दुर्घटना में 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक लापता है।

उत्तराखंड एसडीआरएफ- टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है तीन बच्चों के शव को रेस्क्यू किया गया है। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है वहीं लापता चालक का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक सड़क हादसा टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन संख्या UK 07 CC 2261 रेत लेकर जा रहा था। पुजार गांव से कुछ ही दूर पहले पिक‌अप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। जिससे जहां पिक‌अप वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि ये तीनो बच्चे क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे और रास्ते में पिक‌अप वाहन मिलने पर लिफ्ट लेकर उसमें चढ़ गए थे। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय गौरव पुत्र मनोज व्यास निवासी पुजार गांव, टिहरी, 10 वर्षीय शंकर पुत्र धर्मानन्द, निवासी पुजार गांव, टिहरी एवं 14 वर्षीय अखलेश पुत्र प्रकाश लाल, निवासी पुजार गांव, टिहरी‌ के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news search and rescue operation continues tehri news Three children died in vehicle accident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More