रुद्रपुर। यहां सितारगंज में मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन नाबालिग बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों की उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है।आरोपियों में एक विशेष समुदाय का होने पर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को संरक्षण में लिया है, जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का युवक फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में उसी के नाबालिग साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। वह पढ़ने के लिए गांव के सरकारी स्कूल चली जाया करती है। सोमवार को भी वह सुबह करीब आठ बजे स्कूल गई थी। दो-तीन घंटे बाद वह रोती हुई घर आ गई। महिला ने जब रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की है। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया गया है जबकि तीसरा नाबालिग आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]