हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के पास स्कॉर्पियो और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गईं जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास की है, जब रुद्रपुर से आ रही अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]