अल्मोड़ा। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात मारुति वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरने वालों में चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) निवासी ग्राम कुमोड पिथौरागढ़ और
रजनी (22) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़ शामिल है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। जिनमें आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत व बचाव कार्य चलाया। शव निकाल कर थाना पुलिस के हवाले किए। बताया जा रहा है कि यह वाहन खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा था। टनकपुर- पिथौरागढ़ और भवाली- अल्मोड़ा मार्ग बंद होने के कारण इन लोगों ने यह मार्ग पकड़ा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]