एक ही परिवार के तीन लोग गंगनहर में डूबकर हुए लापता, जल पुलिस और गोताखोर जुटी तलाश में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार /कलियर। धनौरी नहर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। वहीं हादसे की खबर सुनकर लोग भी दुखी नजर आए।हादसे के स्थान पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा रही। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के पंजाब नगर मोहल्ला थाना सिविल लाइन कोतवाली जिला रामपुर निवासी एक परिवार कलियर में जियारत के लिए मंगलवार को आए थे। वह एक कमरे में रुके हुए थे। आज शाम वह धनोरी बावन दर्रा घूमने के लिए गए थे वहां से लौटते समय नहर किनारे पटरी पर बैठकर गंगनहर में पैर डालकर बैठ गए। इसी दौरान अचनाक 15 वर्षीय तौफीक का अचानक पैर फिसल गया वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए 40 वर्षीय मेहंदी हसन पिता भी नहर में कूद गया। वह भी गंगनहर के तेज बहाव बहकर लापता हो गया। भाई और पिता को देखकर किशोरी का संतुलन बिगड़ गया वह भी गंगनहर गिर गई। तीनो गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। वहीं हादसे के बाहर लोगों की भारी भीड़ मौकेपर जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों और जल पुलिस को मौके पर बुलाया। डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haridwar/Kaliyar News Three members of a family went missing after drowning in Ganganahar three members of a family went missing after drowning in the canal uttarakhand news water police and divers are searching for them उत्तराखण्ड न्यूज एक ही परिवार के तीन लोग गंगनहर में डूबकर हुए लापता नहर में डूब गायब हुए परिवार के तीन लोग हरिद्वार /कलियर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More