पुलिस हिरासत में ब्यक्ति की मौत पर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे सूचना मिली कि महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे नहीं दे रहा और कर्मचारियों से बदसलूकी कर रहा है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में होने के कारण काबू में नहीं आया।इसके बाद उसे वाहन सहित थाने लाया गया।
 
पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील रतूड़ी (45) निवासी तपोवन रोड, देहरादून बताया। एल्कोहल टेस्ट में उसके शरीर में 231.6 mg/100ml अल्कोहल पाई गई। जिस पर पुलिस द्वारा उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
थाने में भी आरोपी ने हंगामा जारी रखा।काफी समझाने के बावजूद जब वह शांत नहीं हुआ तो उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे बेहोश पाया। आनन-फानन में उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी गई। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की न्यायिक/मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्ष रायपुर सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Death of a person in police custody dehradun news Three policemen including the station in-charge were put on line duty Three policemen including the station in-charge were put on line duty after the death of a person in police custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर देहरादून न्यूज पुलिस हिरासत में ब्यक्ति की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More