कार के डिवाइडर पार कर रेलिंग से टकराने से कार सवार दो युवकों की मौत के साथ ही तीन गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हापुड़। यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे 09 पर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रेलिंग से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के जाफराबाद निवासी शुएब (27) उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी फैज (20), सुहैल उर्फ साहिल, अली व कृष्णानगर निवासी हर्षित अग्रवाल कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने के लिए गए थे। मंगलवार की देर शाम सभी दोस्त अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार को फैज चला रहा था। जैसे ही कार एनएच 09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपले के पास पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे रैलिंग से टकरा गई। जिसमें फैज और शुएब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां हर्षित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अन्य दो घायलों की हालत ठीक है।
 
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। हालांकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news The car crossed the divider and collided with the railing two youths died and three were seriously injured Two youths died and three were seriously injured when the car crossed the divider and collided with the railing uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज कार डिवाइडर पार कर टकराई रेलिंग से कार सवार दो युवकों की मौत तीन गंभीर घायल दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More