सूखी नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे नदी में, पुलिस के जवानों ने बचाया दो को एक की तलाश जारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित नवोदय नगर के पास से गुजरने वाली सूखी नदी में नहाने गए तीन किशोरो के डूबने पर सिडकुल थाना पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने दो किशोरों को बचाया, जबकि एक किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है। डूबे किशोर की गहनता से तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम सिडकुल थाना पुलिस को डायल 112 के जरिए एक सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि तीन किशोर सूखी नदी में डूब रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज ब्रह्मदत्त बिजलवान और चेतक कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू करते हुए दो किशोरों को डूबने से बचा लिया। बचाए गए दोनों किशोरों के नाम दिव्यांशु और अंकित रावत बताए गए हैं। एक किशोर प्रियांशु गहरे पानी में लापता हो गया। पुलिस की रेस्क्यू टीमें उसे सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि राहत और बचाव कार्य मिशन पूरा होने तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
 

सूखी नदी में डूबे तीनों किशोर हरी ग्रीन कॉलोनी के निवासी हैं। सूखी नदी में बरसाती पानी आने के बाद तीनों गुरुवार शाम को नहाने गए थे। तीनों को पानी का अंदाजा नहीं लग पाया। देखते ही देखते तीनों नदी में गहरे और बहाव में फंस गए। रेस्क्यू टीम ने समय रहते दिव्यांशु और अंकित को तो बचा लिया, लेकिन प्रियांशु नदी में ओझल हो गया था। प्रियांशु की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान सर्च अभियान चलाए हुए हैं।टीम का कहना है कि गहनता से उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: drowned in the river haridwar news police personnel saved two search for one continues Three teenagers Three teenagers drowned while taking a bath in a dry river two were saved uttarakhand news who went to take a bath in a dry river

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More