तीन युवकों पर किशोरी से गैंगरेप कर छत से नीचे फेंकने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। तीन युवकों पर किशोरी के साथ हैवानियत का आरोप लगा है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद किशोरी को छत से नीचे फेंका गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शनिवार को अपने घर के पीछे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। किशोरी ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि वारदात के दौरान जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की को छिपाने के लिए उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसी बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग झाड़ियों में पड़ी कराहती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gangraping a teenager and throwing her down from the roof haridwar news Three youths accused of gangraping a teenager and throwing her down from the roof Three youths accused of raping a teenager uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किशोरी से गैंगरेप कर फेंका छत से नीचे क्राइम न्यूज तीन युवकों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More