गूगल मैप से मौत के रास्ते पहुंचे कार सवार तीन युवक

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बरेली। यहां सिस्टम की लापरवाही के चलते तीन लोगों की मौत हो गई।  एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे कार सवार तीनों युवक गूगल मैप के जरिये मौत के रास्ते तक पहुंच गए।परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसा जीपीएस के कारण हुआ है।

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को खालपुर-दातागंज मार्ग पर एक कार के पुल से रामगंगा नदी में गिर जाने से 3 लोगों की मौतो हो गई। कार सवार  बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे। पुलिस को शक है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया। मामले को लेकर सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था। लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था और उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई। गांव वालों द्वारा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

परिजनों ने दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे। पुल पर जब गाड़ी जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते में पुल खत्म हो गया, जिससे कार कई फीट नीचे नदी में गिर गई। परिवार के लोग विभाग और अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं, क्योंकि पूल अधूरा छोड़ दिया गया था और कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bareilly news Google Map Three youths riding a car reached the path of death Three youths riding a car reached the path of death through Google Map uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More