मामूली विवाद में तीन युवकों ने तमचे से गोली मार कर दी बुजुर्ग की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। मामूली विवाद में 3 युवकों ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति नगर, रम्पुरा, काशीपुर निवासी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जसवीर सिंह उर्फ टोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता जसवीर सिंह उर्फ टोनी पुत्र कुलदीप सिंह दिनांक 31.8.2025 को अपनी कालोनी में पडोस के लडके नवीन सिंह रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत के साथ घूम रहे थे तो उनका विजय नगर, नई बस्ती, काशीपुर निवासी अमान पुत्र इदरीश, इमरान पुत्र नवाब, फरदीन पुत्र महबूब के साथ कुछ विवाद हो गया था।कुछ समय बाद रात्रि के लगभग 12.00 बजे वह गणेश विसर्जन से वापस आ रहा था तो कचनाल गाजी, पोपलर ग्राउण्ड के पास उसने देखा उसके पिता और नवीन का अमान, इमरान व फरदीन से कुछ विवाद चल रहा है, वह उनके पास समझाने के लिए पहुंचा तो इतने में अमान, इमरान व फरदीन ने मिलकर उसके पिता के साथ गाली गलौच करी और तीनों ने बोला के आज इसका किस्सा खत्म कर देते हैं, इतना कहते ही उन लोगों ने तमंचा निकाल कर उसके पिता के सिर पर एक गोली मार दी, जिससे उसके पिता जमीन पर गिर गये और मौके का फायदा उठाकर अमान, इमरान व फरदीन अपनी मोटर साईकिल से वहां से भाग गये।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

वह अपने पिता की हालत देखकर घबरा गया। तभी नवीन जाकर पुलिस को लेकर आया और अपने पिता को लेकर काशीपुर सरकारी अस्पताल पहुंचा जहां से उन्हे रेफर कर दिया। जिसके बाद वे उन्हें मुरादाबाद लेकर गये जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। उसने अमान, इमरान व फरदीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ्र करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

हैप्पी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कुमार जोशी के हवाले की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news minor dispute murder news Three youths shot an old man to death with a gun Three youths shot an old man to death with a gun in a minor dispute udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज क्राइम न्यूज तीन युवकों ने तमचे से गोली मार बुजुर्ग की हत्या मर्डर न्यूज मामूली विवाद

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More