वेबिनार के जरिये डीआईजी कुमाऊं रेंज व एसएसपी नैनीताल ने उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ तथा सभी साईबर टीमों को प्रभावी कार्य करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में शुक्रवार (आज) आयोजित वेबिनार में साईबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अंशुल कुमार एवं सीओ साईबर कुमाऊं एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग द्वारा साईबर क्राइम से संबंधित विवेचनाओं एवं प्रभावी निस्तारण करने व साईबर अपराधों का खुलासा करने के साथ ही उपयोगी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनता की सुविधा तथा साईबर अपराध संबंधी शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए देहरादून के अतिरिक्त कुमाऊं रेंज के रुद्रपुर में भी साईबर क्राइम थाना प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

वेबिनार के तदोपरांत निलेश आनंद भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवम पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा वेबिनार सेशन में जुड़े सभी प्रतिभागियों को साईबर क्राइम के संबंध में सभी विवेचनात्मक पहलुओं की गहनता से जानकारी देते हुए विवेचना की गुणवत्ता को बड़ाते हुए प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। वेबिनार के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, तथा सभी जिलों की साईबर व एसओजी की टीमें मौजूद रहीं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More