अवैध संबंधो का न हो खुलासा इसलिए माँ ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को दे दी मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
देहरादून। प्रेमी के साथ संबंध राज रहें इसलिए मां ने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने जब तहकीकात की तो राज से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, हरप्रीत और नितिन के कारनामे से पड़ोसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही हरप्रीत को पुलिस ने पकड़ा तो लोग उस पर झपट पड़े। लोगों ने उसके मुंह पर कालिख पोतने की कोशिश की। इसके बाद नितिन पर भी टूट पड़े। 
 
 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पटेलनगर की चौकी बाजार को सूचना मिली थी कि न्यू पटेलनगर में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान ममता पुत्री सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। घर में मौजूद उसकी मां हरप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति सुखविंदर दूध सप्लाई का काम करते हैं। सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह अपने काम पर चले गए थे। हरप्रीत ने देखा कि बेटी ममता फंदे पर लटकी हुई है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसी ने ममता के शव को फंदे से उतारा है। बस यही बात पुलिस को खटक गई। 20 वर्ष की युवती को अकेले फंदे से उतारना महिला के बस का नहीं था। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों और ममता के पिता सुखविंदर सिंह से जानकारी की। उन्होंने भी इस घटना पर शक जाहिर किया। आगे की पड़ताल में पता चला कि ममता की मां हरप्रीत कौर का पड़ोस में रहने वाले नितिन से मिलना जुलना था। इस बात को ममता ने अपने पिता सुखविंदर को बताया था। तब सुखविंदर और हरप्रीत का झगड़ा हुआ। इसकी तस्दीक सुखविंदर ने भी पुलिस को दिए बयानों में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरप्रीत ने अपनी इस हरकत पर माफी मांग ली थी और कहा था कि वह कभी नितिन से नहीं मिलेगी। इस आधार पर
पुलिस ने हरप्रीत कौर को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने उगल दी।
 
 
बताया कि उसके नितिन के साथ संबंध थे। इस बात को ममता जानती थी। ममता ने चार दिन पहले उसे नितिन के साथ आपत्ति जनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर वह बार-बार कह रही थी कि वह पिता व अन्य परिजनों को बताएगी। इस बात को लेकर हरप्रीत डर गई, लिहाजा उसने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर ममता को ही रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचाया। साजिश के तहत हरप्रीत ने अपने प्रेमी को बृहस्पतिवार सुबह चार बजे के बाद घर बुला लिया। ममता उस वक्त सो रही थी। सोती हुई ममता का हरप्रीत और नितिन ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। मुतमईन होने के बाद कि ममता मर चुकी है, उसके शव को पंखे से लटका दिया। सुबह करीब पांच बजे के बाद उसने शोर मचा दिया कि ममता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में हरप्रीत और नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने ट्रांसपोर्टनगर का निरिक्षण कर जानी ट्रांसपोर्टरों की समस्या

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with her lover killed her daughter crime news dehradun news illicit relationship with lover Mother killed her daughter Police did it Woman and lover arrested the mother killed her daughter along with her lover To avoid disclosure of illicit relations uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सिलिंडर भरे ट्रक के नदी में गिरने से ड्राइवर – कंडक्टर की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में ड्राइवर- कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो […]

Read More
उत्तराखण्ड

देवभूमि में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याकांड के विरोध में महानगर कांग्रेस से किया पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याकांड की लगातार बढ़ती घटनाओं के विरोध में आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।   देवभूमि उत्तराखंड मे महिलाओं-बेटियों के साथ बलात्कार और हत्याकांड की दिन प्रतिदिन बढ़ती घटनाओं के विरोध […]

Read More
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर नए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आज दिनाँक 28.06.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई।    गोष्ठी में सभी को निम्न दिशा–निर्देश दिए गये।   ▪️गोष्ठी से […]

Read More