बिजली संकट की आहट से बचाव को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने यूपीसीएल को तीन माह के लिए की 150 मेगावाट बिजली आवंटित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। गर्मी में बिजली संकट की आहट से बचाव के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने यूपीसीएल को तीन माह के लिए 150 मेगावाट बिजली आवंटित कर दी है। 31 मार्च को केंद्रीय कोटा खत्म होने जा रहा था। राज्य सरकार ने आगामी सीजन में मांग को देखते हुए 400 मेगावाट बिजली का प्रस्ताव भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बुधवार को विद्युत मंत्रालय ने राज्य को यूपी के बुंदेलखंड रीजन की 300 मेगावाट बिजली में से 150 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को एक अप्रैल से 30 जून तक देने का आदेश जारी कर दिया। तीन माह के लिए मिलने वाली इस बिजली का आवंटन पत्र मंत्रालय ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को भेज दिया है। राज्य सरकार को वर्तमान में केंद्र के गैर आवंटित कोटे से जो बिजली मिल रही थी, उसकी मियाद 31 मार्च को खत्म होने जा रही थी। राज्य सरकार ने इसके लिए 400 मेगावाट बिजली की मांग गैर आवंटित कोटे से रखी थी। जिस पर 150 मेगावाट मिली है। अभी और बिजली मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। वर्तमान में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर गई है। जिसके सापेक्ष राज्य व केंद्रीय कोटे से करीब 3.1 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी बिजली यूपीसीएल बाजार व अन्य स्त्रोतों से जुटा रहा है। यूपीसीएल, मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, जिसकी वजह से अभी कहीं भी आधिकारिक तौर पर कटौती शुरू नहीं की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news the Union Ministry of Power allotted 150 MW power to UPCL for three months To avoid the threat of power crisis Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More