2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड को भाजपा मुक्त बनाना है – यशपाल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कांग्रेस में घरवापसी के 21 वें दिन अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा की नीति-रीति-संस्कृति को कठघरे में करते हुए आह्वान किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड को भाजपा मुक्त बनाना है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित सम्मान समारोह में आर्य 29 मिनट तक धाराप्रवाह अपने मन की बात की।रुंधे गले से आर्य ने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़ने का उन्हें पश्चाताप है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/11/01/gambler-caught-by-police-with-gambling-money/

मेरा शरीर वहां था पर आत्मा यहीं बसती थीं। वक्त की बात थी कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ी पर अब सेवक बनकर प्राणप्रण से पार्टी की सेवा करूंगा। इसके बाद आर्य ने भाजपा को निशाने पर लिया। आज कुछ लोग इतिहास बदलने की साजिश कर रहे हैं। कुछ खास लोगों को महिमा मंडित करने की कोशिश कर रहे हैं। पर ऐसा न हो पाएगा।अधिनायकवाद, तानाशाही और अहंकारी लोगों को परास्त करने के लिए कांग्रेस को मजबूत किया जाना जरूरी है। ये लोग कहते थे कि भारत को कांग्रेस मुक्त करना है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/11/01/three-family-members-who-came-from-gujarat-drowned-in-the-ganges/

पर अब हम इस देश को भाजपा मुक्त करने की पहल करेंगे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से भाजपा मुक्त उत्तराखंड के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी।प्रदेश सरकार पर भी आर्य ने हमला बोला। कहा कि विकास के खूब होर्डिंग लगे हैं। लेकिन विकास केवल होर्डिंग तक ही सीमित है। धरातल पर कुछ नहीं। दुनिया का सबसे बड़ी संगठन होने का दावा करने वाली भाजपा का सरकार और संगठन आपदा के दौरान कहीं नजर नहीं आया। 

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में विवाद मामले पर छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, हरेंद्र सिंह लाड़ी, प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत धस्माना,पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल,  महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश सचिव महेश जोशी, राजेश चमोली, संग्राम सिंह पुंडीर, ओमप्रकाश सती बब्बन, राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा महरा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, नेमचंद्र सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news To make Uttarakhand BJP-free in the 2022 assembly elections - Yashpal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षिका की मौत मामले में केयर टेकर और उनकी मेड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। अल्मोड़ा मूल की प्राइमरी शिक्षिका सुषमा पंत का अपने ही घर में अधजला शव मिलने के मामले में अभी भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कौशल्या एनक्लेव फेस-2 सोसाइटी के अध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के केयर टेकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More