कल भी बन्द रहेंगे जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 02 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 03 सितम्बर (बुधवार) को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस परिप्रेक्ष्य में मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जारी अलर्ट के अनुसार पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। ऐसे में नदियों-नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

 

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश पारित करते हुए 03 सितम्बर को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

हालांकि, यह आदेश उन आवासीय विद्यालयों और संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहाँ शिक्षण एवं आवासीय सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है। वहीं, शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को आवश्यकता पड़ने पर प्रधानाचार्य अपने स्तर से बुला सकेंगे, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों को अनावश्यक विद्यालय न बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिया गया है कि सभी संस्थानों में इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All the government nainital news Schools will remain closed tomorrow as well semi-government and private schools and Anganwadi centers of the district will remain closed tomorrow as well uttarakhand news अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में कल भी रहेगा अवकाश उत्तराखण्ड न्यूज कल भी बन्द रहेंगे स्कूल जिले के सभी शासकीय नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More