नकली जेवर गिरवी रख बैंक से लिया 1.40 लाख का लोन, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हल्द्वानी। यहां एक व्यक्ति ने कैनरा बैंक में नकली जेवर गिरवी रख 1.40 लाख का लोन ले लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल हल्द्वानी के ज्वेलर्स समेत दो लोगों पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बरेली रोड स्थित कैनरा बैंक के शाखा -प्रबंधक संजय पांडेय ने बताया कि वार्ड नंबर – 14, नई बस्ती हल्द्वानी निवासी मो. अजहर वारसी ने गोल्ड लोन लेने के लिए दो कंगन, एक चेन, दो टॉप्स आवेदन के साथ बैंक में प्रस्तुत किए। सोने की शुद्धता की जांच बैंक ने अपने अधिकृत ज्वेलर्स भारद्वाज ज्वेलर्स के संचालक तरुण भारद्वाज निवासी बरेली रोड से कराई। जांच के बाद ज्वेलर्स ने सोने को शुद्ध बताकर कीमत 1.40 लाख रुपये बताई। इस पर चार मार्च 2023 को बैंक ने अजहर को 1.40 लाख का गोल्ड लोन दे दिया। संदेह होने पर दोबारा जांच में गिरवी रखा सोना नकली निकला। थाने और एसएसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर बैंक मैनेजर ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपित ज्वेर्लस और ऋणधारक पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news On the orders of the court police registered a case on the orders of the court police registered the case Took a loan from the bank by mortgaging fake jewellery Took a loan of Rs 1.40 lakh from the bank by mortgaging fake jewellery uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More