हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के क्षेत्रीय प्रमुख कमल वर्मा द्वारा मंगलवार (आज) हल्द्वानी शहर के हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में कक्षा दसवीं और अब बारहवीं के टॉपर दस छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बैंक के विपणन विभाग प्रमुख दीपक पांडे एवं वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल भी सम्मिलित रहे। क्षेत्रीय प्रमुख कमल वर्मा एवं दीपक पांडे द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शिक्षा ऋण योजना के साथ-साथ व्यक्तिगत ऋण सहित अन्य ऋण योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित विद्यार्थियों और गुरुजनों को दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री डसीला के अतिरिक्त अनेक अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी डी नैनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक उप प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र परगाई रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]