पर्यटक अब चंपावत के श्यामलाताल में ले सकेंगे नौका विहार का आनंद   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/चंपावत। पर्यटक अब उत्तराखंड के चंपावत जिला स्थित श्यामलाताल में एक बार फिर नौका विहार का आनंद उठा पाएंगे। 13 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद यहां फिर से नौका विहार शुरू हो गया है। इस नौका विहार के शुरू होने से चंपावत आने वाले पर्यटकों को और लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। वर्तमान में इस नौका विहार में 4 पैडल बोट तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

अच्छी बात यह है कि नौका विहार के संचालकों को पर्यटन विभाग द्वारा आईटीबीपी के अकादमी टिहरी में जिला योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया है। कुल 18 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण हेतु आईटीबीपी अकादमी, टिहरी भेजा गया, जिनमें से 14 ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को अनुदानित वित्त प्रदान किया गया। बाद में इन संचालकों को विभाग की ओर से नौका विहार गतिविधियों के लिए परमिट जारी किया गया। साथ ही पर्यटकों और नाव संचालकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने वर्तमान जिला योजना के तहत श्यामलाताल में एक जेट्टी भी स्थापित की है। इसी तरह की पहल कोलीधेक झील में भी चल रही है। सचिव पर्यटन उत्तराखंड सरकार सचिन कुर्वे ने नौका विहार योजना के शुरू होने पर खुशी जाहिर की। श्री कुर्वे ने कहा कि उत्तराखंड खासकर चंपावत आने वाले पर्यटकों को इस नौका विहार के शुरू होने से काफी रोमांच मिलेगा। नौका विहार के अलावा श्यामलाताल में जल्द ही जिप लाइन और जोरबिंग बॉल की गतिविधियां शुरू की जाएँगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग हमेशा से ही उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटक स्थलों के साथ—साथ हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए भी तत्पर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Tourists will now be able to enjoy boating in Champawat's Shyamalatal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More