अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात एक भारी पेड़ टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर करीब डेढ़ घण्टे तक यातायात पूरी तरह बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एक आपातकालीन एंबुलेंस भी फंस गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब एक बजे हुई। बारिश के दौरान पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वाहन चालकों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फायर सर्विस की टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग ढाई बजे पेड़ को सड़क से हटाया जा सका। इसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारु हुआ और जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

बारिश के कारण क्वारब बाईपास पर कई जगह मलबा आने से बुधवार को भी यातायात रुक-रुककर चलता रहा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

लोनिवि के एई कुंदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि सड़क पर लगातार मलबा आ रहा है। इसे हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। मलबा गिरने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a massive tree fell onto the road almora news Almora-Kwarab Bypass: Late Tuesday night Devbhoomi News disrupting traffic Hindi News News from the hills News From the Pahad Traffic was disrupted late Tuesday night on the Almora-Kwarab bypass after a massive tree fell onto the road uttarakhand news अल्मोड़ा क्वारब बाईपास अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज भारी-भरकम पेड़ गिरा सड़क पर मंगलवार देर रात यातायात हुआ बाधित

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More