बहेड़ी से रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


किच्छा। बरेली से बाइक से रुद्रपुर जा रहे युवक के ऊपर पेड़ गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। जिस समय उवेस बाइक लेकर वहां पहुचा पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिरा और सिर फट गया। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उवेस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More