गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

टीम ने रेस्क्यू कर घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला और 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक चालक का नाम तनवीर सैनी कनखल हरिद्वार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More