दो आरोपी युवको ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाकर उसकी शादी कर किया शारीरिक शोषण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। यहां जिले के धारचूला क्षेत्र में दो आरोपी युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले गए और वहां जाकर उसकी शादी कर शारीरिक शोषण किया। पुलिस नेआरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी सुरक्षित बरामद किया है।यह मामला तब सामने आया जब दोनों आरोपी विवाह का समझौता करने के लिए किशोरी के गांव पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

कोतवाली निरीक्षक धारचूला, विजेन्द्र शाह ने बताया कि 17 नवम्बर 2024 को रांथी, धारचूला के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनकी नाबालिग भतीजी घर से गायब हो गई है। परिजनों ने काफी समय तक किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नाबालिग लड़की को विक्रांत राठी और रविन्द्र खोखर नामक दो आरोपियों ने विवाह के उद्देश्य से अपहरण कर लिया था। उपरीक्षक मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी विक्रांत राठी और रविन्द्र खोखर को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 55 समेत अन्य धाराओं के तहत धारचूला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी जब विवाह का समझौता करने के लिए रांथी पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh news took her to Haryana and married her and physically exploited her took her to Haryana to Haryana and physically exploited her after marrying her Two accused youths seduced a minor girl uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More