अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार व्यक्तियों की मौत हो गई।

मृतकों में से एक लाल सिंह (40 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, जबकि दूसरा मृतक अमरीश (35 वर्ष) उनके जीजा थे। दोनों आपस में जीजा-साले थे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से नहर पटरी के रास्ते रुड़की की ओर जा रहे थे। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर पिकेट के पास एक कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने तुरंत 108 की मदद से घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा घने कोहरे के कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Collision with unknown vehicle Roorkee News Two people on a motorcycle die Two people on a motorcycle killed in a collision with an unidentified vehicle uttarakhand news अज्ञात वाहन से टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More