डीजे बजाने को लेकर बखेड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही दो भाइयों ने कर दिया लोहे की सरिया से हमला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। यहां आमपड़ाव में डीजे बजाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया।सड़क पर डांस कर यातायात बाधित करनेकी सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई। आरोप है कि इस दौरान दो भाईयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान टीम खुमरा बस्ती पहुंची, जहां कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर नाच रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। मौके पर पहुंचे बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने युवकों को समझाते हुए सड़क खाली करने और डीजे को किनारे लगाने के निर्देश दिए। कुछ युवक तो मान गए, लेकिन दो भाई आकिब उर्फ गबरू और शाहिद ने पुलिस की बात अनसुनी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

बार-बार समझाने के बावजूद दोनों का रवैया आक्रामक हो गया। आरोप है कि शाहिद ने अपने भाई आकिब को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

इसी दौरान आकिब लोहे का सरिया लेकर वहां पहुंचा और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। उसने वाहन के शीशों को तोड़ दिया। वहीं, वाहन में बैठे शाहिद ने भी पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आकिब को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

बाद में पुलिस ने चौकी प्रभारी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आकिब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kotdwar news ruckus over playing DJ two brothers attacked the police Two brothers attacked the police with iron rods when they arrived on the information of a ruckus over playing DJ uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज क्राइम न्यूज डीजे बजाने को लेकर बखेड़ा पुलिस पर ही दो भाइयों ने कर दिया हमला

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More