रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे और दोनों ही अपने परिवार के इकलौते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी अपने फुफेरे भाई मोहित चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी घासमंडी के साथ बाइक पर हल्द्वानी गए थे। दोनों देर रात बाइक पर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को गश्त के दौरान सिडकुल में पारले चौक के पास दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। योगेश ने हाल में ही बीफार्मा किया था जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का काम करता था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]