शैमफोर्ड स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलों का हुआ समापन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में मंगलवार और बुधवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष कैलाश भगत मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि कैलाश भगत एवं विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट द्वारा गुब्बारे उड़ाकर दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गयी।विद्यालय के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों ने मार्चपास्ट, ऐरोबिक्स, जुबा डांस, डंबल पीटी और ताइक्वांडो शो का शानदार प्रदर्शन किया। 
 
वार्षिक खेल दिवस के दूसरे दिन कक्षा-2 से 12 के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0 दौड़, रिले दौड़, सैक रेस, टग ऑफ वॉर तथा इन्टर हाउस कबड्डी एवं खो-खो के फाइनल मैच आयोजित किये गए। सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शैम ब्लू और गोल्ड हाउस संयुक्त रूप से विजेता बने। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए भी लेमन रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने विद्यालय की वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की खेल उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं तथा आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें फिट रहना आवश्यक है जिसके लिए हमें नियमित खेलकूद एवं शारीरिक व्यायाम, योगा आदि अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, एशोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, अससिस्टेंट प्रोफेसर नीरज बिष्ट, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school haldwani Sports news Two-day annual games concluded Two-day annual games concluded at Shamford School uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More