देर रात स्वीफ्ट कार के अज्ञात वाहन से टकराने से कार सवार दो की मौत एक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। कल देर रात बरेली रोड तीनपानी के पास एक स्वीफ्ट कार के अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में सवार दो लोगो की मौत हो गईं जबकि एक गंभीर घायल ब्यक्ति का सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 02.40 बजे चौकी मण्डी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मण्डी हल्द्वानी के पास एक स्वीफ्ट कार जिसका नम्बर UK02A-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फसे है। उक्त सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे। मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीब कुमार चौबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छतीउडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दन प्रसाद निवासी विलौनासेरा बागेश्वर को वाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद सेसुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया, जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर को मृत घोषित किया गया। वहीं हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दन प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दे दी गई है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Late night one seriously injured Swift car collides with unknown vehicle two dead Two killed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More