दो तमंचे तीन बदमाश अब सिख़ंजे में तीनों यार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। एसओजी की टीम ने खेड़ा तिराहे से चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य दो आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। यहीं कारण है कि वह हमेशा अवैध असलहों के साथ रहते थे। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को कुछ युवकों के अवैध हथियारों के साथ घूमने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

एसओजी टीम ने पहाड़गंज के समीप स्थित खेड़ा तिराहे को जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की नजर तीन युवकों पर पड़ी और युवक एसओजी को देख भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया और तीनों आरोपियों के कब्जे से एक स्वयं निर्मित 32 बोर की पिस्टल व आठ जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस और 12 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपियों ने अपना नाम सुभाष कॉलोनी निवासी तौफिक कुरैशी, रेशमबाड़ी निवासी शादाब कुरैशी और इसरार हुसैन बताया।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

एसपी सिटी ने बताया कि तौफिक के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में वर्ष 2019 के तहत मुकदमा भी पंजीकृत है। अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है। उन्होंने एसओजी टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा भी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More