रोडवेज बस द्वारा बाइक और स्कूटी को टक्कर मारने से दो की मौत एक गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। यहां रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ नरेंद्र पंत से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, उसने आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। जिसके बाद बस का चालक ने मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसेएक निजी अस्पताल में भेजा गया है। हादसे के कारण लक्सर-रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बसों और अन्य वाहनों को साइड कर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news one hospitalized in critical condition rishikesh news Roadways bus hits bike and scooter Two killed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More