हरिद्वार। यहां लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो है। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरुष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ स्पलेंडर बाइक से लक्सर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वही दूसरी बाइक पर खानपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग साथी गांव का ही अभिराज सवार थे। दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां से गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया। उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई। इस दौरान सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि तीसरी बाइक पर सवार हीरा सिंह को भी चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]