दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास (35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) ,सुमित तथा योगेश (28) निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four injured in separate road accidents on Delhi-Haridwar highway haridwar news Two killed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More