हरिद्वार के मंगलोर में 48 घण्टे के अंदर मिली दो लाशे, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जुटी जांच में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव के बाद अब लहबोली गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक मन्नाखेड़ी गांव का निवासी है। इससे पहले दो दिन पहले इसी क्षेत्र में एक अन्य युवक आकाश का शव भी संदिग्ध हालात में पाया गया था। दोनों मृतक गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

मंगलौर कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर गुरुवार को 30 वर्षीय आकाश पुत्र मनु राम का शव गांव के पास खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था।20 सितंबर शनिवार को 25 वर्षीय शुभम का शव लहबोली गांव के जंगल में पाया गया। शुभम शुक्रवार की शाम से लापता था।शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। हर संभावना को ध्यान में रखकर मामले की तहकीकात कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 48 घण्टे के अंदर मिली दो लाशे crime news Haridwar haridwar news Mangalore area of ​​Haridwar district murder or suicide police engaged in investigation police engaged in investigation whether it was murder or suicide two dead bodies found within 48 hours Two dead bodies found within 48 hours in Mangalore uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस जुटी जांच में हत्या या आत्महत्या हरिद्वार जिले का मंगलोर क्षेत्र हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More