अधिक ब्याज का लालच देकर करोड़ो की ठगी के दो मुख्य आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा गठित विशेष टीम ने इस लंबे समय से लंबित वित्तीय घोटाले का सफल अनावरण किया।

कोतवाली रामनगर में दिनांक 13 जून 2023 को दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के अनुसार, अभियुक्तों ने वर्ष 2017 में हल्द्वानी (मुखानी स्थित कपिल कॉम्प्लेक्स) एवं रामनगर में संस्था खोलकर उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का दावा किया। इसके माध्यम से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल सहित कई जनपदों के भोले-भाले नागरिकों से निवेश कराया गया। जांच में सामने आया कि हजारों निवेशकों से लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये एकत्र कर संस्था के संचालक हेमचंद पंत (अध्यक्ष) एवं विकास दुर्गापाल (सचिव) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन कर लिया और फरार हो गए। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं तथा अभियुक्तों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। अंततः 04 फरवरी 2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है। शीघ्र ही और गिरफ्तारियां संभावित हैं। अभियुक्तों के खातों में क्रमशः ₹2.26 करोड़ एवं ₹4.58 करोड़ की राशि का लेन-देन पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
आपराधिक इतिहास
कोतवाली रामनगर: एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC
थाना मुखानी:
मु0अ0सं0 181/25 धारा 420 IPC, 3/21 BUDS Act, 3 UPID एक्ट मु0अ0सं0 50/23 धारा 420 IPC

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
गिरफ्तार अभियुक्त
हेमचंद पंत पुत्र गोविंद बल्लभ पंत, निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल (उम्र 45 वर्ष),विकास दुर्गापाल पुत्र खिमानंद दुर्गापाल, निवासी डहरिया, हल्द्वानी, नैनीताल (उम्र41 वर्ष)

इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, लालकुआं दीपक सिंह बिष्ट, कांस्टेबल आनंदपुरी एवं जितेंद्र बिष्ट सम्मिलित रहे।

सफल अनावरण पर एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एसएसपी की अपील
एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में किसी भी निवेश योजना में धन न लगाएं। निवेश से पूर्व संस्था का पंजीकरण, वैधानिक स्थिति एवं प्रामाणिकता अवश्य जांचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Multi-crore fraud by luring victims with high interest rates Two main accused in a multi-crore fraud case involving promises of high interest rates have been arrested by the police Two main accused in the fraud case arrested by the police uttarakhand news अधिक ब्याज का लालच देकर करोड़ो की ठगी उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ठगी के के दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More