बहुचर्चित एलयूसीसी घोटाले में शामिल दो और आरोपी मुंबई से सीबीआई की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई से पकड़ा गया है। इनकी पहचान पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी और किशन जैन के रूप में हुई है।

सीबीआई जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी द्वारा कथित रूप से अर्जित अवैध धन को संपत्तियों की खरीद में निवेश कराने में मदद कर रहे थे। इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें समीर अग्रवाल का साला भी शामिल है।जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल फिलहाल विदेश फरार है। यह मामला लगभग 800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें से करीब 400 करोड़ रुपये की रिकवरी की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लोगों को निवेश के नाम पर ठगा।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अकेले उत्तराखंड में लगभग 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई, जिसमें अधिकतर दिहाड़ी मजदूर महिलाएं और गृहिणियां प्रभावित हुईं। यह कंपनी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय थी और वहां भी इसी तरह के ठगी के मामले सामने आए हैं। कंपनी का मुख्यालय नवी मुंबई में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मामले में कई एफआईआर दर्ज होने के बाद इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही थी। इसके बाद जनहित याचिका (PIL) के माध्यम से मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद 17 सितंबर 2025 को सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI action crime news much talked about LUCC scam two more accused arrested from Mumbai Two more accused involved in the much talked about LUCC scam arrested by CBI from Mumbai uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दो और आरोपी मुंबई से गिरफ्तार बहुचर्चित एलयूसीसी घोटाला सीबीआई की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More