सूदखोर कांड के मुख्य आरोपी सहित दो अन्य को तीन साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। जिला न्यायालय ने शहर के चर्चित सूदखोर कांड में अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल सहित तीन को तीन साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक युवक ने 27 मार्च 2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 31 दिसंबर 2021 को चिराग अग्रवाल से ब्याज पर कुछ रकम ली थी। जिसे धीरे-धीरे उसने अपनी पत्नी के जेवरात तक गिरवी रखकर रुपये चुकाए। बावजूद इसके चिराग के गुर्गे ट्रांजिट कैंपनिवासी देवव्रत मंडल उर्फ देवस्थ मंडल और गोविंद ढाली के आदेश पर सभी ने उसे आवास विकास स्थित एक होटल पर बुलाया और पिटाई करते हुए अर्ध नग्न वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। साथ ही 3.17 लाख की जायज रकम चुकता करने के बाद भी उसके ऊपर 5.48 लाख का बकाया निकाल दिया।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई प्रथम अपर सीनियर सिविल जज नाजिश कलीम की अदालत में हुई। जहां पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता पीसी चंदोला ने अदालत के सामने नौ गवाह पेश किए। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को 15 दिन की अतिरिक्त कारावास भी काटनी पड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news including the main accused in the moneylender case rudrapur news Two others US nagar news Uttrakhand news were sentenced to three years' rigorous imprisonment and a fine of ten thousand rupees

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More