देहरादून। धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है।
मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया बुधवार देर रात स्कॉर्पियों में सवार पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनोल्टी में कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में आगे जगह का अंदाजा न होने के कारण गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्व. तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्व. भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई।जबकि वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल व विजय लाल(40) स्व. संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]