राष्ट्रीय राजमार्ग में बने कट में अचानक ट्रक के मुड़ने से कार की टक्कर में दो लोगो की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। यहां वीआईपी गेट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में बने कट में अचानक ट्रक के मुड़ने से नगला की ओर से आ रही कार की सीधी टक्कर में घायल दो लोगो की एसटीएच चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआँ मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट में एक ट्रक मुड़ रहा था, तभी नगला की ओर से लालकुआं को आ रही कार अचानक सामने आए उक्त ट्रक से टकरा गई। इस जबरदस्त दुर्घटना के बाद कार में सवार दो लोग कार में ही बुरी तरह फस गए जिन्हें रात्रि चौकीदार व अन्य प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकालते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 से दोनों को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पंकज शर्मा उम्र 45 वर्ष पुत्र हरीश चंद्र शर्मा निवासी ए 69लालबाग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी जगत सिंह पुत्र बुद्धि लाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी गई। जानकारी के अनुसार पंकज शर्मा के मुरादाबाद में चिकित्सक भाई जिसकी 11 दिसंबर को शादी होनी थी, विवाह समारोह की तैयारी में जुटे पंकज शर्मा ने बीती रात नैनीताल में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को लाने के लिए दोस्त जगत सिंह से संपर्क किया तथा दोनों नैनीताल को रात्रि में रवाना हो रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A cut in a national highway caused a collision with a car due to a sudden turn of a truck Accident news lalkuan news Two people died in a car collision due to a sudden turn of a truck in a cut in the national highway two people in the car died. Death uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More